माेबाइल पर हेल्थ फॉउंडेशन ग्रुप बनाया ताकि मदद कर सकें

मालथौन के टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा हेल्थ फाॅउंडेशन नाम का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसके माध्यम से स्टाॅफ के पीड़ित कर्मचारी की मदद की जा सकेगी। ग्रुप के सदस्याें ने हाल ही में घायल साथी कर्मचारी की मदद के लिए सहयोग राशि इकट्ठी की, राशि काे घायल साथी के परिजनाें काे साैंपा गया।

गाैरतलब है कि फोरलाइन सड़क की पेट्रोलिंग गाड़ी का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें मालथौन निवासी गणेश रजक घायल हो गए थे। उनका सागर की निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। उनकी मदद के लिए टोल प्लाजा के अधिकारी,कर्मचारियों नें एक हेल्थ फाॅउंडेशन नाम का व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया है। इसके जरिए उनकी मदद की बात सदस्याें के बीच रखी गई। सदस्याें ने 8700 रूपए की सहयाेग राशि दी, जिसे घायल गनेश के घर पहुंचा गया।

इंजीनियर टोल प्लाजा रवि त्यागी ने बताया कि कुछ दिनों पहले पेट्रोलिंग की गाड़ी का एक्सीडेन्ट हो गया था, जिसमें मालथौन निवासी गनेश रजक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मैंने अपने साथियाें रोहित साहू,कमलजीत शुक्ला से चर्चा कर हेल्थ फाउंडेशन नाम से ग्रुप बनाया गया हैं । जिसमें विषम परिस्थितियों में उसके जरिए फण्ड एकत्रित कर अपने स्टाफ कर्मियों की मदद की जा सकती है। इसमें सभी सहयाेग कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Create Health Foundation Group on mobile to help


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jQLLeh

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "माेबाइल पर हेल्थ फॉउंडेशन ग्रुप बनाया ताकि मदद कर सकें"

Post a Comment