अनहोनी : पति को तलाशने घर से निकली महिला हो गई लापता, दो दिन बाद कुएं से मिली उसकी लाश

जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम उमर निवासी एक महिला दो दिन से लापता थी। उसका शव लबानीपड़ा में एक कुएं में मिला। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि पति के अवैध संबंधों के चलते महिला को रास्ते से हटाने की नीयत से हत्या की गई है। इस मामले में जांच निष्पक्षता-पूर्ण करने की मांग की है।
उमर गांव निवासी दुर्गाबाई पति गोविंद लबाना (43) मंगलवार रात 8 बजे पति को ग्राम लबनीपाड़ा से लाने का कहकर घर से निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने तलाश की। गुरुवार सुबह लबनीपाड़ा निवासी हकरीबाई गामड़ के घर से कुछ दूरी पर बने कुएं में दुर्गाबाई का शव मिला। रावटी पुलिस ने शव कुएं से निकाला। इस दौरान आक्रोशित परिजन ने हकरीबाई का मकान जला दिया। स्टेशन रोड टीआई पहुंचे व मामला शांत कराया। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पैनल पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
भाई बोला-महिला ने खुद ही घर फूंका
मृतका दुर्गाबाई के छोटे भाई दिनेश निवासी उमर गांव ने बताया कि बहन मंगलवार की रात को बेटी प्रियंका को कह कर गई थी कि वह पिता को लेने लबनीपाड़ा निवासी हकरीबाई के घर जा रही है। रात 3 बजे तक नहीं आने पर उसकी तलाश करना शुरू किया था। बुधवार दिनभर व रात को भी तलाश किया। गुरुवार सुबह हकरीबाई से लगभग 100 फीट दूरी पर स्थित कुएं में बहन की लाश मिली। दिनेश ने आरोप लगाया कि हकरीबाई ने बहन की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। हकरीबाई ही स्वयं के मकान में आग लगा कर भाग गई।
10-12 सालों से संबंध थे- हकरीबाई और गोविंद के 10-12 सालों से संबंध थे। दुर्गाबाई की सबसे बड़ी बेटी प्रियंका उसके बाद कविता, बेटा कीर्तन व सबसे छोटी बेटी सपना है। इनमें से प्रियंका और कीर्तन की शादी हो चुकी है। दुर्गाबाई का मायका उमर गांव में ही है। हकरीबाई के पति हुरजी गामड़ की मौत 2 साल पहले कुएं में गिरने से हो गई थी।
पैनल से करवाया पीएम
जांच कर रहे एसआई महेश शुक्ला ने बताया मृतका दुर्गाबाई के पति गोविंद का हकरीबाई से 10-12 सालों से संबंध थे। मंगलवार की रात को गोविंद रावटी गया था। जहां ज्यादा शराब पीने से उसने पत्नी दुर्गाबाई को फोन पर कहा था कि वह हकरीबाई के घर जा रहा है। इसके बाद दुर्गाबाई उसे लेने गई थी। संभवतः वह कुएं में गिर गई होगी। दुर्गाबाई का शव मिलने पर मृतका के परिजन व ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए थे। इनमें से ही किसी ने हकरीबाई के मकान में आग लगा दी थी, हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची। बिस्तर व कुछ सामान जला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RYP1It
0 Comment to "अनहोनी : पति को तलाशने घर से निकली महिला हो गई लापता, दो दिन बाद कुएं से मिली उसकी लाश"
Post a Comment