दिन और रात का तापमान बढ़ा, 3 दिन बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर से आ रही हवा की गति रुकने से फिलहाल दिन और रात का तापमान बढ़ा है। कड़ाके की ठंड से लाेगाें काे कुछ राहत मिली है। पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण हवा की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। इससे तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज हाे रही है। दिन का तापमान 29.1 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले तापमान 28.5 डिग्री दर्ज हुआ था। दिन के अलावा रात का तापमान 10.9 डिग्री दर्ज हुआ है।
एक रात पहले तापमान 10.3 डिग्री तापमान था। बुधवार काे दिन में तपन में तेजी रही। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार उत्तर से आ रही हवाओं की रफ्तार काे पश्चिमी विक्षाेभ के असर ने प्रभावित किया है। इससे तापमान में कुछ बढ़ाेतरी हुई है। दाे-तीन दिन बाद फिर तापमान कम हाेना शुरू हाे जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड रहेगी।
पचमढ़ी में तीन दिन से 3 डिग्री पर स्थिर: पचमढ़ी में तापमान तीन रात से 3 डिग्री पर स्थिर है। तापमान 3 डिग्री ही है। माैसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि पचमढ़ी में हरियाली ज्यादा है। साथ ही ऊपरी क्षेत्र है। इस कारण वहां तीन दिन से तापमान कम है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34HUomb
0 Comment to "दिन और रात का तापमान बढ़ा, 3 दिन बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड"
Post a Comment