प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है रैबीज का इंजेक्शन, परेशान हो रहे मरीज

नगर के गो सेवकों को शनिवार जानकारी मिली नगर के वार्ड क्रमांक 1 में गाय के मुंह से झाग निकल रहा है। गो सेवकों ने मौके पर पहुंचकर देखा गाय के मुंह में से झाग आ रहा था। गाय के मुंह में प्लास्टिक की पन्नी अटकने का अंदेशा था। उन्होंने गाय के मुंह से पन्नी निकालने की कोशिश की लेकिन गाय के मुंह में पन्नी नहीं थी। लगातार गाय के मुंह से झाग निकलते देख गो सेवकों ने पशुओं के निजी डॉक्टर को सूचना देकर बुलाया।
डॉक्टर ने गाय का परीक्षण कर बताया उसे रैबीज की बीमारी है। गाय को पागल कुत्ते ने काटा है। गाय की स्थिति ज्यादा खराब हो गई। थोड़ी देर बाद गाया की मौत हो गई। गो सेवकों ने नगर परिषद के सहयोग से गड्ढा खुदवाकर गो माता को अंतिम संस्कार किया। जिन गो सेवकों ने गाय के मुंह में हाथ डाला था। वह पाडल्या के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचे लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रैबीज के इंजेक्शन नहीं मिले। जिससे गो सेवक परेशान होते रहे। स्वास्थ्य केंद्र पर रैबीज के इंजेक्शन नहीं होने पर मरीज निजी मेडिकलों से इंजेक्शन लाकर लगवाते हैं। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार नगर में आवारा कुत्तों के काटने से लोगों को बीमारी फैलने का डर बना रहता है। इस समस्या पर कई लोगों को महंगे दामों में इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। मरीजों व अन्य लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पर रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की।
इंजेक्शन की है कमी
^रैबीज के इंजेक्शन की कमी है। जिले से ही नहीं मिल रहे हैं। जैसे ही आगे से मिलेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हो जाएंगे।
-विमल वंदावड़े, बीएमओ स्वास्थ विभाग महेश्वर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p5nJP6
0 Comment to "प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है रैबीज का इंजेक्शन, परेशान हो रहे मरीज"
Post a Comment