तीनों खंड में सबसे पहले 22 मई तक सिंगोली में पूरा हो जाएगा अफीम तौलने का काम

जिले में नारकोटिक्स विभाग के तीनों खंड में अफीम तौल चल रहा है। हस्त परख पद्धति से अफीम की ग्रेड जांचने के कारण तौल तेजी से हो रहा है। द्वितीय खंड सिंगोली में 22 मई तक तौल पूरा हो जाएगा। तृतीय खंड मनासा में अब तक 75 गांव के 2396 किसानों ने अफीम विभाग को सौंपी दी है। प्रथम खंड नीमच में तौल प्रक्रिया देरी से शुरू होने से समय लग रहा है।

प्रथम खंड नीमच के कनावटी स्थित केंद्र पर रविवार काे शाम 7 बजे तक ताैल प्रक्रिया चली। इसमें 9 गांव के 298 किसानाें ने विभाग काे 1331.370 किलाे अफीम सौंपी। जिला अफीम अधिकारी रंजना पाठक की उपस्थिति में ताैल पूरा हाेने पर काे 90 फीसदी के रूप में 21.26 लाख रुपए का ऑनलाइन भाुगतान किया।

सिंगोली | जैन छत्रीबाग परिसर में रविवार काे 7 शिफ्ट में 12 गांव के 316 किसानों ने 1674 किलो अफीम साैंपी। इन्हें 24.84 लाख रुपए का भुगतान किया। सोमवार को 14 गांव के 332 किसानों बुलाया है। केंद्र प्रभारी अमरसिंह कनोजिया ने बताया कि तौल 22 मई तक पूरा होने की उम्मीद है।

मनासा | आस्था कॉलेज स्थित केंद्र पर रविवार को 7 गांव के 276 किसानों ने 1269.710 किलो अफीम विभाग को सौंपी। इनको 16.46 लाख रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया। जिला अफीम अधिकारी के.मुरली कृष्णन ने बताया सोमवार को 9 गांव के 250 किसानों को बुलाया है। अब तक 75 गांवों के 2396 किसानों से 11915.440 अफीम खरीदी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/368Zpnj

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "तीनों खंड में सबसे पहले 22 मई तक सिंगोली में पूरा हो जाएगा अफीम तौलने का काम"

Post a Comment