कॅरियर बनाने के पोर्टल पर 150 से ज्यादा विकल्प मिलेंगे

10वीं पास करने के बाद 11वीं में आकर संकाय चयन काे लेकर बच्चाें में हाेने वाला असमंजस दूर करने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने एक वेब पाेर्टल चालू किया है। यह एस्पायर पाेर्टल है, जाे केवल सरकारी स्कूलोंमें पढ़ने वाले बच्चाें के लिए है। इस पाेर्टल से विद्यार्थी काे अपना कॅरियर चुनने में अासानी हाेगी।
बच्चाें काे कॅरियर बनाने के बारे में सुझाव देने के लिए स्कूल व ब्लाॅक स्तर पर काउंसलर
नियुक्त किए गए हैं। पाेर्टल के बाद विद्यार्थी काे 12वीं के बाद कॅरियर बनाने की जानकारी मिलेगी। तकरीबन 150 से ज्यादा कॅरियर के बारे में जानकारी इस पोर्टल से मिलेंगी। 11वीं क्लास में छात्र कौनसा सब्जेक्ट ले सकता है उसके बारे में भी पोर्टल पर जानकारी रहेगी।
डीईओ धार दिनेश दुबे ने बताया सरकारी स्कूल का काेई भी विद्यार्थी समग्र आईडी व पासवर्ड डालकर इस पाेर्टल का उपयाेग कर सकेगा। इस पाेर्टल पर बच्चे काे देश के 21 हजार काॅलेजाें, 1150 प्रवेश परीक्षाएं व 1100 तरह की स्कॉलरशिप की जानकारी मिलेगी। डीईओ ने बताया जनवरी में इस साल कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले बच्चाें की परीक्षा श्यामशाही फाउंडेशन ने ली थी। इसमें बच्चाें का अभिरुचि व अभिक्षमता परखी गई। फाउंडेशन की रिपाेर्ट के अाधार पर शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त काउंसलराें ने बच्चे काे उसकी अभिरुचि के बारे में बताते हुए उसे उस दिशा में कॅरियर बनाने का सुझाव दिया। डीईओ के अनुसार काउंसलर द्वारा दिया जाने वाला सुझाव स्वैच्छिक हैं। बच्चा चाहे ताे काउंसलर की टिप्स का पालन करे या अपने हिसाब से भी विषय चुन सकेगा।
हर छात्र से लेंगे फीडबैक
पहले चरण में इस पोर्टल से सरकारी स्कूल के बच्चों को ही लाभ मिल पाएगा। सरकारी स्कूल के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ये पोर्टल तैयार किया गया है। वीडियो भी पोर्टल पर उपलब्ध है। हर छात्र से पोर्टल के संबंध में फीडबैक लेंगे, उनसे पूछेंगे कि किस तरह की नई जानकारी मिली, क्या फायदा पोर्टल से हुआ।

संकाय चुनने सहित टिप्स में ये बताएंगे काउंसलर
जिला शिक्षा अधिकारी दुबे ने बताया कि अगर किसी बच्चे काे अर्थशास्त्री बनना है ताे उसे पूरी प्रक्रिया बताएंगे। इसमें काउंसलर बच्चे काे बताएंगे कि उसे 11वीं में काैन सा विषय चुनना है। इसके बाद 12वीं पास करने के बाद काॅलेज में काैन सा संकाय चुनकर पढ़ना है। इसके साथ ही स्नातकाेत्तर कराने के बारे में भी बताया जाएगा। काउंसलर बच्चे काे भविष्य की संभावनाएं भी बताएंगे। उसमें अर्थशास्त्री की पढ़ाई पूरी हाेने के बाद राेजगार के अवसर कैसे मिलेंगे ये बताएंगे। बाद में उसकी मासिक अाय कितनी अाैर कैसे हाेगी, इसकी भी जानकारी काउंसलर दंेगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32y3th4

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "कॅरियर बनाने के पोर्टल पर 150 से ज्यादा विकल्प मिलेंगे"

Post a Comment