अब सिलेबस के अलावा न्यूज पेपर, गीत, कहानी से बच्चों में भाषा कौशल बढ़ाएंगे

बच्चों को घरों में ही उपलब्ध संसाधन जैसे सिलेबस की किताबं, न्यूजपेपर, गीत, कहानी की किताबें, उपन्यास आदि का उपयोग करते हुए उनके भाषा कौशल को विकसित किया जाएगा। पहले से जारी हमारा घर-हमारा विद्यालय के तहत 24 अगस्त से खूब पढ़ो अभियान शुरू हुआ है। यह अभियान 24 सितंबर तक चलेगा। डीईओ आरएल कारपेंटर ने बताया इसमें बच्चों के अभिभावक, बड़े भाई, बहन भी सहयोगी बनेंगे।
ऐसा रहेगा बच्चों को पढ़ाने का तरीका

  • बच्चों को परिवार का कोई भी सदस्य कहानी सुनाएगा। वे उसे दोहराने का अभ्यास करेंगे जिससे उनकी याददाश्त सुधरेगी। वे नए शब्दों से परिचित होंगे। उनका सही उच्चारण करना सीखेंगे।
  • पाठ्य पुस्तक से रोज कोई एक कहानी-कविता पढ़ेंगे। पढ़ते समय घर के सदस्य मौजूद रहेंगे। उच्चारण की शुद्धता के सुधार पर उनका ध्यान रहेगा। वह बच्चों को नए शब्दों के अर्थ बताएंगे।
  • कहानी में आने वाले नए शब्दों के अर्थ लिखा जाएगा घर के आस-पास पड़ोसियों, बड़े भाई-बहनों के सहयोग से रोज एक पेज हिंदी और अंग्रेजी का शुद्ध लेखन करने का अभ्यास होगा।
  • बच्चे आपस में मिलकर 1 मिनट का खेल खेलेंगे। इसमें यह प्रयोग किया जाएगा कि वह 1 मिनट में अधिकतम कितने शब्द पढ़कर, लिखकर समझ सकते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32zNCgj

Share this

0 Comment to "अब सिलेबस के अलावा न्यूज पेपर, गीत, कहानी से बच्चों में भाषा कौशल बढ़ाएंगे"

Post a Comment