5 माह 15 दिन बाद आज से फिर दौड़ेंगी बसें, मुसाफिरों का खर्च बचेगा, ट्रांसपोर्ट शुरू होने से व्यापार में भी आएगी तेजी

लॉकडाउन के बाद से बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा हुआ था। अब सोमवार से वापस चहल-पहल नजर आएगी। टैक्स माफी की मांग पर अड़े बस ऑपरेटरों की मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। इससे बस ऑपरेटरों को तो राहत मिली, अब यात्रियों को भी बसें चलने से आवागमन में राहत मिलेगी। सड़कों पर पहले की तरह ही पूरी क्षमता के साथ बसें दौड़ेंगी। यात्रियों के लिए ये राहत की बात है कि किसी तरह का किराया नहीं बढ़ाया गया है और ना ही कम लोगों के बैठाने पर कोई प्रतिबंध रहेगा। वहीं ट्रांसपोर्ट शुरू होने से व्यापार-व्यवसाय में भी तेजी आएगी।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के साथ ही राज्य से लेकर जिले की सीमा सील हो गई थी। फिर संक्रमण कम होने के बाद रास्ते खुले। बसें चलाने की अनुमति मिलने के बाद भी महीनेभर से बस ऑपरेटर और सरकार के बीच खींचतान चल रही थी। वो अब खत्म हो गई। रविवार अनलॉक होने के साथ ही बसें भी अनलॉक हो गईं। इसका सबसे ज्यादा फायदा यात्रियों को हुआ है। कम दूरी की यात्रा के लिए महीनेभर से हजारों रुपए वहन करना पड़ रहे थे।

त्याेहारों पर लोगों का आवागमन भी ना के बराबर हो गया था। अब रियायती दरों पर वापस से बसें रफ्तार पकड़ेंगी। शहर से 25 से 30 बसों का संचालन आलोट, जावरा, रतलाम, मंदसौर, सैलाना रुट पर होता है। बसें बंद होने से अप-डाउनर के काम-धंधों पर असर पड़ा था। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ठप हो गया था, इसका असर व्यापार-व्यवसाय पर पड़ रहा था। चूंकि ज्यादातर सामान का बसों के माध्यम से ही एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसपोर्ट होता है। बसों की सेवा शुरू होने से अब ट्रांसपोर्ट रफ्तार पकड़ेगा।

आने वाले त्याेहारों की रौनक लौटने की उम्मीद
अनलॉक-4 के साथ अब आगामी त्याेहार की रौनक लौटने की उम्मीद है। अब तक बसों का संचालन नहीं होने से राखी का त्याेहार तो फीका रह गया था। अब तक लोग इमरजेंसी होने पर ही निजी वाहन कर आवागमन करते थे। अब रियायत दरों पर बसों का संचालन शुरू होने के साथ ही नवरात्रि, दीपोत्सव सहित अन्य त्याेहार भी अपनों के साथ मन सकेंगे।

भास्कर अपील : बसों में बैठें लेकिन ध्यान से
सरकार ने पूरी क्षमता के साथ बसों को चलाने की अनुमति दे दी है। इससे बस ऑपरेटरों का नुकसान तो कम होगा लेकिन यात्रियों को अपनी सुरक्षा स्वयं करना है। सैनिटाइजर से लेकर मास्क का उपयोग करें। अगर बीमार हैं तो यात्रा को टालें। बच्चों को लेकर यात्रा ना करें। बसों में यात्रा करें लेकिन सावधानी जरूरी रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bAbFjj

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "5 माह 15 दिन बाद आज से फिर दौड़ेंगी बसें, मुसाफिरों का खर्च बचेगा, ट्रांसपोर्ट शुरू होने से व्यापार में भी आएगी तेजी"

Post a Comment