राहत : 90 और 87 साल की महिलाएं हुईं स्वस्थ

कोरोना से शास्त्री वार्ड सदर के 84 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। जिले में अब तक 37 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। लेकिन राहत यह है कि एक 90 साल और 87 साल की बुजुर्ग महिलाओं सहित 28 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सोमवार को 56 नए पॉजिटिव निकलने से कुल केस बढ़कर 1546 हो गए हैं। इनमें से 1019 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। रिकवरी रेट 65.91 प्रतिशत हो गया।

इन्हाेंने हराया काेराेना काे : हमलापुर के कोविड केयर सेंटर से सोमवार को बिष्णुपुर की 90 साल की उर्मिला पति परिमल गांगुली ने कोरोना से जंग जीती। विदाई के समय डॉक्टर और स्टाफ ने ताली बजाकर सम्मान किया, बुजुर्ग ने डॉक्टरों और टीम को आशीर्वाद दिया। सोमवार को उन्हें कोविड केयर सेंटर से इंचार्ज डॉ. रजनीश शर्मा तथा कर्मचारियों ने घर भेजा। डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया 20 सितंबर को रामनगर के 87 साल की मालती पति गोपाल किशोरी मिश्रा भी ठीक हुईं। इधर जिले भर से 28 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।

नए आए पॉजिटिव : पटेल वार्ड मुलताई में 42 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय बालक, खरसाली में 10 साल की बालिका, अंभोरी में 28 वर्षीय युवक, 70 वर्षीय बुजुर्ग, मेंढा छिंदवाड़ की 36 साल की महिला, 17 वर्षीय बालक, 16 साल की बालिका, 56 वर्षीय महिला, वार्ड 6 आठनेर में 32 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवती, 11 साल का बालक, चूड़िया चिचोली में 48 वर्षीय पुरुष, आमला में 40 वर्षीय पुरुष, हमलापुर बैतूल में 42 वर्षीय पुुरुष, पुलिस लाइन बैतूल में 46 वर्षीय पुरुष, बैतूलबाजार में 60 वर्षीय महिला, भारतभारती में 29 वर्षीय युवक, बडोरा में 31 वर्षीय युवक, पटेल वार्ड सदर में 40 वर्षीय महिला, भग्गूढाना बैतूल में 68 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला सहित 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kFpPDs

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "राहत : 90 और 87 साल की महिलाएं हुईं स्वस्थ"

Post a Comment