सफाई मजदूर संघ की कार्यकारिणी का गठन
अभा सफाई मजदूर संघ की बैठक संघ के प्रदेश सचिव गौतम लोठ की उपस्थिति में हुई। नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया। संघ के प्रदेश सचिव गौतम लोठ ने कहा है कि पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी परेशान हैं। शासन-प्रशासन कर्मचारियों का कोरोना जैसी महामारी के दौर में आर्थिक और शारीरिक, मानसिक रूप से शोषण कर रही। समय पर वेतन नहीं दिया जाता है, सफाई के लिए संसाधन समय पर उपलब्ध नहीं करवाते हैं, उस पर ज्यादा समय तक काम करवा रहे हैं।
संघ जिलाध्यक्ष दिलीप पथरोड, श्यामशरण पथरोड, सिंगोली समाज के वरिष्ठ देवीलाल टांक ने विचार रखे। बैठक में नीमच, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, मनासा, डीकेन व सिंगोली से पुरुष-महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष निर्मल टांक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद टांक को बनाया। बैठक में कालूराम राठौड़, राजेश घारू सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33BFcWs
0 Comment to "सफाई मजदूर संघ की कार्यकारिणी का गठन"
Post a Comment