कांग्रेस से भाजपा में शामिल हाेने के बाद समर्थकों से बाेले सरताज- भाजपा कांग्रेस के विचारों में बड़ा अंतर

भाजपा में सांसद, मंत्री और विधायक रहे सरताज सिंह रविवार कांग्रेस से भाजपा में शामिल हाेने के बाद इटारसी आए। उन्हाेंने कहा- मैं जनसंघ व भाजपा से जुड़ा नेता रहा हूं। कांग्रेसी और भाजपा के विचारों में बड़ा अंतर है। ऐसा मनमुटाव हुआ कि मैं कांग्रेस में चला गया। लेकिन वहां जाकर मेरे ऐसे वक्तव्य सामने आए, जिन पर लोगों ने कमेंट किए। पार्टी में भी शिकायत हुई कि ये तो भाजपा की बात करते हैं। कांग्रेस से मुझे कोई नाराजगी नहीं है। बस विचार नहीं मिले।

उन्हाेंने कहा- धारा 370, राम मंदिर,नागरिकता कानून व किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस की सोच अलग है, मैं इन मुद्दों पर भाजपा से सहमत हूं। इस दलबदल से आपकी लोकप्रियता कितनी प्रभावित होगी, इस सवाल के जवाब में सरताज सिंह ने कहा कि इसका फैसला जनता करेगी।

नपा चुनाव की तैयारी: नपा चुनाव से पहले भाजपा में सिंह समर्थकों के साथ दोबारा पैठ जमाने की तैयारी में हैं। वे बोले, भोपाल या होशंगाबाद में विधायक के साथ बैठकर प्रत्याशी तय करेंगे। इसके अलावा सरताज सिंह ने सिवनीमालवा में कार्यकर्ताओं भी से मुलाकात की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इटारसी| समर्थकों से चर्चा करते सरताज सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LUzr0V

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "कांग्रेस से भाजपा में शामिल हाेने के बाद समर्थकों से बाेले सरताज- भाजपा कांग्रेस के विचारों में बड़ा अंतर"

Post a Comment