दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत

नागदा में हुई बाइक दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाइक सवार जनसेवा अस्पताल में भर्ती कर चला गया। परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए मौत हो गई।
वहीद खां पिता अकबर खां (85) निवासी खरसोद कला (भाट पचलाना) का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह कुछ दिनों से नाती आजाद के यहां रहते हुए इलाज करवा रहा था। शुक्रवार सुबह 9 बजे वहीद खां ने बाइक सवार से लिफ्ट लेकर नागदा मंडी के सामने से गुजर रहा था तभी सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद दोनों बाइक सवारों ने घायल वहीद खां को नागदा जनसेवा में भर्ती कर वहां से चले गए थे। नाती व परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और गंभीर घायल वहीद को लेकर रतलाम आए। जहां जिला अस्पातल में देर रात मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक का पीएम करवाकर शव परिजन को सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XH9Ueq

Share this

0 Comment to "दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत"

Post a Comment