देश-प्रदेश में भाजपा सरकार होने से विकास का वातावरण बना, इसमें सुरखी भी जुड़ा : राजपूत

आज देश में लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में जननायक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकारें जनहित और विकास कार्यों के कीर्तमान बना रही हैं। इस प्रक्रिया में हमारे क्षेत्रवासी भी जुड़ गए हैं। अब वह समय दूर नहीं जब क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति और समस्याओं का अंत होकर रहेगा। यह बात प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कही।
वह मानकी सलैया सेक्टर में कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री सिंह ने कहा ऐसे कम अवसर आते है जब प्रदेश एवं देश में एक ही पार्टी की सरकार हो। अब क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण में शासन-प्रशासन कदम से कदम मिलाकर लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करने में जी जान से जुट गया है। मैं आपको वचन देता हूं कि सुरखी क्षेत्र के लोगों के प्यार और स्नेह की पाई-पाई विकास की सौगातों से लौटाउंगा। यह क्षेत्र समृद्ध और सुखी होगा यह मेरा वादा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी के बूथ स्तर पर जितनी जीत बूथ में पार्टी को मिलेगी, उसी अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। अब हम सब कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि गोविंद सिंह राजपूत को भारी मतों से विजयी बनाएं।
इस मौके पर लक्ष्मण सिंह लोधी, डॉ. सुखदेव मिश्रा, श्याम तिवारी, गुलाब सिंह राजपूत, नीरज शर्मा, राजकुमार धनोरा आदि मौजूद थे। इस मौके पर परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम के समग्र विकास के लिए करोड़ों रुपए की घोषणाएं की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rl3oGY
0 Comment to "देश-प्रदेश में भाजपा सरकार होने से विकास का वातावरण बना, इसमें सुरखी भी जुड़ा : राजपूत"
Post a Comment