आचार संहिता के डर से तय समय से पहले कर दिए लोकार्पण-भूमिपूजन, कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अब लक्ष्य होना चाहिए

मप्र में 28 विधानसभा सीटाें पर उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के डर के कारण शुक्रवार काे प्रदेश सरकार और केंद्रीय मंत्री जल्दबाजी में दिखे। नतीजा- जीवाजी यूनिवर्सिटी में बने अटलबिहारी वाजपेयी इंटरनेशल कन्वेंशन सेंटर (मल्टीआर्ट काॅॅॅम्पलेक्स) का तय समय से 7 घंटे पहले लाेकार्पण कर दिया गया ताे बिना किसी तय कार्यक्रम के मल्लगढ़ा आरओबी लोकार्पित कर दिया। यही नहीं दिव्यांग खेल परिसर का भूमिपूजन भी एक दिन पहले कर दिया गया।
मल्टीआर्ट कॉम्पलेक्स- 7 घंटे पहले पहुंचे केंद्रीय तोमर और अन्य अतिथि, डिस्टेंस में बैठे लोग
जीवाजी विश्वविद्यालय में 23 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए मल्टीआर्ट काॅॅम्पलेक्स का लोकार्पण शुक्रवार शाम 7.30 बजे हाेना था। इसके आमंत्रण कार्ड भी बांटे गए थे, लेकिन दोपहर 12.30 बजे अचानक से यह कार्यक्रम आयोजित कर लिया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अाैर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली शिरकत की। जबकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव व सांसद विवेक शेजवलकर कार्यक्रम स्थल पर माैजूद थे।
अब देश की 100 यूनिवर्सिटी में शामिल हाे जेयू: सीएम... कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अब लक्ष्य होना चाहिए कि देश की 100 यूनिवर्सिटी में जेयू का नाम शामिल हो। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स प्रदेश में पहला सुसज्जित परिसर है। इससे अंचल का नाम हाेगा।
अब कितने ऑडिटोरियम
- जेयू में तैयार हुए मल्टीआर्ट कॉम्पलेक्स के मुख्य ऑडिटोरियम में 2000 लोगों के बैठने की क्षमता है।
- डॉ. भगवत सहाय सभागार के ऑडिटोरियम में 1200 लोगों के बैठ सकते हैं।
- गोविंदपुरी स्थित भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान के ऑडिटोरियम में 500 लोगों की क्षमता है।
- मल्लगढ़ा स्थित ट्रिपल आईटीएम के ऑडीटोरियम में 300 लोगों बैठ सकते हैं।
- आईटीएम यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम की क्षमता 400 है। यहां ओपन एयर एंफिथियेटर की क्षमता 4000 है।
दिव्यांग खेल परिसर- दोपहर 1:20 बजे

एक दिन पहले समारोह... ट्रिपल आईटीएम के सामने 170 करोड़ से बनने जा रहे दिव्यांग खेल परिसर का भूमिपूजन 26 सितंबर को सुबह 10 बजे किया जाना था, लेकिन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार को जेयू के बाद यहां पहुंच गए। यहां पहले से भूमिपूजन की तैयारी कर ली गई थी। खेल परिसर के भूमिपूजन में केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत वर्चुअल रूप से जुड़े। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर, सांसद शेजवलकर मौके पर रहे।
मल्लगढ़ा आरओबी- दोपहर 1:40 बजे

बिना कार्यक्रम लाेकार्पण... मल्लगढ़ा से भदरौली के लिए 15 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बने आरओबी का भी शुक्रवार को लोकार्पण कर दिया गया। जबकि इसके लिए पहले से काेई कार्यक्रम तय नहीं था। दिव्यांग खेल परिसर का भूमिपूजन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आरओबी का लोकार्पण किया। इस आरओबी से अब लोग शर्मा फार्म रोड से भदरौली, शताब्दीपुरम, दीनदयाल नगर तक सीधे निकल सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kP0TcB
0 Comment to "आचार संहिता के डर से तय समय से पहले कर दिए लोकार्पण-भूमिपूजन, कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अब लक्ष्य होना चाहिए"
Post a Comment