खेत में घुसा नहर का पानी, फसल डूबी

ग्राम गुलावड के पास ओंकारेश्वर परियोजना के चतुर्थ चरण की नहर के इनलेट का पानी एक खेत में जाने के कारण तीन एकड़ गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। किसान विष्णु जाट ने बताया शुक्रवार दोपहर को गुलावड गांव के पास नर्मदा नहर के इनलेट में नहर का पानी खेत में आ गया। इसके कारण खेत में तीन एकड़ में लगी गेहूं की फसल में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। 8 दिन पूर्व भी यही स्थिति बनी थी। उस दौरान भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी थी लेकिन ध्यान नहीं दिया।
खेत में पानी भरने पर नहर अध्यक्ष को सूचित किया था। उन्होंने भी अधिकारियों से चर्चा की पर शाम तक भी कोई नहीं आया। तीन सालों से खेत की फसल का नुकसान को रहा है लेकिन आज तक नुकसानी की भरपाई संबंधित विभाग ने नहीं की। नहर अध्यक्ष भुवानीराम पटेल ने बताया नहर के धामनोद कार्यालय के एग्जीकेटिव इंजीनियर व्यास से बात कर समस्या के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने एसडीओ को शनिवार भेजने की बात कही थी।
तीन साल से परेशान है
नहर अध्यक्ष ने बताया निचले हिस्से में पानी देने के लिए नर्मदा नहर लबालब है लेकिन पानी स्थानीय किसानों को नहीं दिया जा रहा। पिछले तीन वर्षों से विष्णु जाट के खेत मे इनलेट से नहर का पानी खेत में जा रहा है। इसके कारण खेत में खड़ी फसल बर्बाद हो जाती है। कई बार अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों ने 5 दिन फेस एक व 5 दिन फेस दो के किसानों को पानी दिया जा रहा है। इसके कारण फेस एक के किसान फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JWGG7l
0 Comment to "खेत में घुसा नहर का पानी, फसल डूबी"
Post a Comment