विपरीत परिस्थितियों में भी ध्येय नहीं खोएंं

मां रेवा आरती समिति ने नर्मदा तट स्थित नर्मदा मंदिर में शुक्रवार को गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य वक्ता मां नर्मदा संस्कृत पाठशाला के आचार्य पं. देवेंद्र शर्मा शास्त्री ने कहा अपने धर्म का पालन करें। ब्राह्मण को भी अपना धर्म नहीं त्यागना चाहिए। ईश्वर ने अर्जुन को भी धर्म पालन करने की ही शिक्षा दी। मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में भी अपना ध्येय नहीं खोना चाहिए। सदा संयम बनाए रखना चाहिए। गीता भगवान की मूर्ति है। भगवान के भरोसे रहने से ही जीवन का उद्धार होगा। धर्म है तो हम हैं। समिति संयोजक पं. प्रदीप शर्मा, शिक्षाविद पीके गुप्ता, देवानंद मुलेवा, बीके त्रिपाठी, सत्यदेव आदि ने मुख्य वक्ता पं. शर्मा का सम्मान किया।
प्राचीन नरसिंह मंदिर स्थित मां नर्मदा संस्कृत पाठशाला में भी गीता जयंती पर कार्यक्रम हुआ। पाठशाला के प्राचार्य पं. दिलीप सोहनी, आचार्य पं. देवेंद्र शर्मा व बटुक ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों के उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संतों ने गीता जयंती पर प्रकाश डाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Don't lose sight even in adverse circumstances


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34L8ins

Share this

0 Comment to "विपरीत परिस्थितियों में भी ध्येय नहीं खोएंं"

Post a Comment